- सभी तरह की सर्विस पर 0.5% एग्री वेलफेयर सेस।
- 10 लाख से अधिक की गाड़ी खरीदना महंगा।
- 10 लाख से अधिक की लक्जरी कार पर 1% अतिरिक्त टैक्स, छोटी कारों पर 1% इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स, डीजल कारों पर 2.5%, एसयूवी पर 4% टैक्स।
- 35 लाख तक के होम लोन पर टैक्स में 50 हजार की छूट।
- 5 करोड़ से कम की कंपनियों पर 29% कॉर्पोरेट टैक्स
- किराए के मकान में रहने वालों के लिए बड़ी राहत, मकान किराए में 24000 की जगह 60000 की छूट।
- 1 लाख रुपए सालाना हेल्थ इंश्योरेंस।
- आधार कार्ड को कॉन्स्टिट्यूशनल स्टेटस मिलेगा।
- जेटली ने डिफेंस के लिए 3.41 लाख करोड़ के बजट का प्रस्ताव रखा है, जो पिछली बार के मुकाबले 14 फीसदी ज्यादा है।
- सरकारी बैंको में हिस्सेदारी 50% करने पर विचार।
- कंपनी अधिनियम 2013 में बदलवा होगा।
- एक दिन में खुल सकेगी कंपनी। स्टार्टअप के लिए बड़ा एलान।
- 5 करोड़ गरीब परिवारों को 2 साल में रसोई गैस कनेक्शन।
- हर सरकारी जिला अस्पताल में डायलिसिस होगा। डायलिसिस मशीन व पुर्जों के लिए सरकार कुछ छूट देगी।
-स्टैंड अप योजना के तहत 500 करोड़ रुपए अलॉट। इससे ढाई लाख लोगों को फायदा होगा।
- डेढ़ करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन देंगे। ताकि गुर्दें की बीमारी भी कम हो सके।
- स्कूल - कॉलेज में अब डिजिटल सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
- दवाओं के लिए तीन हजार दुकानें खुलेंगी। इन पर सस्ती दवाएं मिलेंगी।
- महिलाओं के नाम से दिए जाएंगे एलपीजी कनेक्शन। 75 लाख लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी है।
- मनरेगा के लिए 38 हजार 500 करोड़ रुपए अलॉट किए गए हैं। जो अब तक का सबसे बड़ा फंड है।
- ग्रामीण भारत के लिए नई डिजिटल साक्षरता स्कीम। इसे डिजिटल इंडिया के अंतर्गत ही लाया जाएगा।
- दालों की कीमतें काबू रखने और उत्पादन बढ़ाने के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट अलग से रखा जाएगा।
- सिंचाई के लिए 20 हजार करोड़ रुपए अलग से रखे गए हैं। 15 हजार करोड़ किसानों को लोन में सहायता के लिए रखे गए हैं।
- पीएम सड़क योजना 19 हजार करोड़ रुपए अलॉट किए गए हैं।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.