0

पिछलेसाल सफेद मक्खी और लीफकर्ल वायरस से तबाह हुई कपास उत्पादक किसानों को शनिवार से मुआवजे का वितरण शुरू हो जाएगा। लंबा इंतजार करवाने के बाद सरकार ने इनके लिए 967 करोड़ 1 लाख 29 हजार रुपए की राशि जारी की है। यह राशि पांच जिलों सिरसा, जींद, हिसार, भिवानी और फतेहाबाद जिलों में वितरित की जाएगी। 

यह फैसला भी इसलिए करना पड़ा है, क्योंकि सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष के हमलों का सामना करना पड़े। इससे पहले सरकार ने पिछले साल ही ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों के लिए किसानों को करीब 1100 करोड़ रुपए का मुआवजा बांटकर काफी वाहवाही लूटी थी। तब सरकार ने ढोल बजाया था कि खलिहान से फसल उठने के पहले किसानों को मुआवजा राशि का चेक दे दिया गया है। जबकि कपास की फसल के लिए किसानों को करीब 8 महीने का इंतजार करना पड़ा है।

राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक मीटिंग में किसानों को शनिवार से मुआवजा बांटे जाने का फैसला किया गया। इसके लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर की भी स्वीकृति ले ली गई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मुआवजा राशि का निर्धारण हिसार डिवीजनल कमिश्नर से मिली खराबा रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। 

सिरसा में सबसे ज्यादा मुआवजा 

सिरसा320.58करोड़ 

हिसार229.51करोड़ 

जींद 144.92 करोड़ 

फतेहाबाद140.21करोड़ 

भिवानी131.76करोड़ 

Post a Comment

 
Top