Breaking News

0
जयपुर :रेल में यात्रा करने वाले लोगों के लिए इंडियन रेलवे ने नया नियम लागू कर दिया है। इस नियम के अनुसार ट्रेन का टिकल खरिदते समय यात्रियों को नागरिकता भी बतानी होगी।
भारत के लोगों को सिर्फ भारतीय लिखना होगा वहीं अन्य देशों के लोगों को पासपोर्ट नंबर या फिर देश का कोड नंबर भी दर्ज कराना होगा। ट्रेन के यात्री चार्ट में भी इसका असर दिखेगा। चार्ट में यह दर्ज किया जाएगा कि किस-किस देश के नागरिक ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इंडियन रेलवे ने इस नियम को तत्काल प्रभाव से इसे लागू कर दिया है।
होंगे बड़े फायदे
देश की नागरिकता का टिकट के साथ रजिस्टर्ड हो जाने से रेलवे को यह पता लगाने में आसानी होगी कि किस रूट पर सबसे ज्यादा विदेशी ट्रैवल करते हैं। इसके आधार पर उस जगह की पहचान कर उसके आस-पास सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिससे इंडियन टूरिज्म को फायदा मिल सके। देश की सुरक्षा में भी इससे मदद मिलेगी। किसी पर शक होने पर उसका पासपोर्ट नंबर सर्वर पर डालकर उसके बारे में पूरी जानकारी निकाली जा सकेगी।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top